CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने विगत दिनों जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत लोधीपारा चौक के पास मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शो रूम के सम्बंधित संचालक सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों के संचालकों को बारिश में नाले पर उनके बनाये गए अवैध पाटों के कारण सफाई नहीं होने एवं जलभराव की समस्या आने को लेकर नोटिस जारी किया कि वे स्वतः अपने व्यय से अवैध पाटों ko तुड़वाकर वहाँ सफाई करने हेतु चेम्बर बनवाएं, ताकि सफाई हो सके एवं जल के भराव की समस्या ना आये.
किन्तु नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद भी होंडा शोरूम एवं अन्य सम्बंधित संस्थानों ने नाले पर निर्मित अवैध पाटों को स्वतः नहीं हटाया, इसे गंभीरता से लेते हुए जलभराव की समस्या दूर करने आज नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उप अभियंता पूनम साहू की उपस्थिति में मोवा ओवरब्रिज के नीचे लोधीपारा चौक के समीप होंडा शोरूम सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों द्वारा अपने व्यवसायिक संस्थान के सामने नाले पर कब्जा जमाकर बनाये गए छह बड़े आकार के अवैध पाटों को तोड़ने की कड़ी कार्रवाई की एवं बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने सफाई की बाधा हटाकर सफाई करवाकर गन्दे पानी की निकासी को सुगम बनाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कार्य करवाया.
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग एवं बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने तथा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने…
रायपुर. खरीफ 2026 के दौरान डीएपी की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद मुख्यमंत्री…
भोपाल मध्यप्रदेश के लिए एक बार फिर गर्व का अवसर आया है। खेल एवं युवा…