छत्तीसगढ़

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जहां लोग एंबुलेंस का इंतजार करते हैं, वहीं एक युवक अपने बेसुध दोस्त को हाथ ठेले में लादकर पैदल जिला अस्पताल पहुंच गया। उसकी तत्परता और मानवता की भावना ने अस्पताल में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमापारा निवासी संतोष सोनवानी, जो गैरेज से अस्पतालों, मेडिकल स्टोर और अन्य प्रतिष्ठानों तक सामान पहुंचाने का काम करता है, मंगलवार दोपहर रत्नाबांधा स्थित शराब दुकान के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर अपने दोस्त विक्की पर पड़ी, जो बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। किसी अनहोनी की आशंका से संतोष ने बिना देर किए उसे बचाने का फैसला किया।

संतोष के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए वह 108 एंबुलेंस को सूचना भी नहीं दे सका। ऐसे में उसने अपने हाथ ठेले को ही सहारा बनाया और विक्की को उसमें लिटाकर पैदल जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल स्ट्रेचर की सहायता से उसे आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर उपचार शुरू किया। संतोष ने बताया कि उस समय उसके मन में केवल यही बात थी कि किसी भी तरह दोस्त को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। उसे जानकारी मिली थी कि विक्की को मिर्गी की बीमारी है, हालांकि उसकी तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संतोष की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खुलकर सराहना की। समय पर अस्पताल पहुंचने से विक्की को तत्काल उपचार मिल सका।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

30 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

54 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago