CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …
जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। अब लगातार झपटमारी करने वाले नकाबपोश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर में अब तक 9 झपटमारी की वारदात कर चुका है। ज्यादातर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। लाइव सीसीटीवी का वीडियो 2 जुलाई की शाम का है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजमन यादव (19), ग्राम कुथर थाना मारडूम का रहने वाला है। वह बाइक पर नकाब लगाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता था और सुनसान जगहों पर बैग लेकर जा रही महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक से पहुंचकर वह झपटमारी करता और मौके से फरार हो जाता था। बैग से नकदी के साथ ही कीमती सामान निकालने के बाद बैग और मोबाइल फेंक देता था।
28 जून को सिरहासार चौक के पास एक महिला का पर्स छीनने की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2 जुलाई और 5 जुलाई को भी उसी पैटर्न पर झपटमारी की घटनाएं सामने आईं। लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस और साइबर टीम को अलर्ट किया गया था। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई। 6 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक दलपत सागर की ओर से पावर हाउस चौक की तरफ आ रहा है। सूचना पर कोतवाली और साइबर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 और बोधघाट थाना क्षेत्र में 4 समेत कुल 9 झपटमारी की वारदातें करना स्वीकार किया।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…