सेब का सिरका: सेब के के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। यह नेचुरल क्लींजर और डिटॉक्सीफायर है जो शरीर से यूरिक एसिड को साफ करने का काम करता है। इसमें मौजूद एसिड यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकालने का काम करता है। 1 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस घोल को पूरे दिन में 2-3 बार पिएं।
जैतून का तेल: जैतून का तेल यूरिक एसिड को कम करने में बेहद असरदार है। दरअसल, जैतून के तेल में विटामिन ई के अलावा विटामिन के, आयरन, ओमेगा 3, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। सब्जियों को बनाने के लिए घी या दूसरे तेल की जगह जैतून का तेल इस्तेमाल करें।
नींबू है फायदेमंद: नींबू शरीर में अल्कलाइन के प्रभाव को बढ़ाकर यूरिक एसिड को कम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू का रस लें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…