छत्तीसगढ़

CG : रतनपुर में 31 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार सम्पन्न…

संगठन विस्तार के साथ कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

रतनपुर। धर्मनगरी रतनपुर स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 31 बटुकों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक परंपराओं, वेद मंत्रों और गुरु-शिष्य परंपरा की साक्षात अनुभूति कराने वाला रहा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भैरव बाबा मंदिर के प्रबंधक एवं मठाधीश पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि उपनयन संस्कार सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सर्वोपरि माना गया है। यह वह पुण्य अवसर होता है जब बटुक को वेदों की दीक्षा देकर ब्राह्मणत्व की दिशा में पहला आध्यात्मिक कदम उठाने का अधिकार प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह संस्कार जीवन में केवल एक बार ही होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर परिलक्षित होता है। पं. अवस्थी ने आगे कहा कि भगवान भैरव बाबा के सान्निध्य और आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत शुभ और पावन वातावरण में सम्पन्न हुआ। आचार्यों द्वारा बटुकों को वैदिक मंत्रों और आचारशास्त्र की बुनियादी शिक्षाएं दी गईं।

समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि रतनपुर धर्मनगरी में विप्र बटुकों के उपनयन संस्कार आयोजन किया गया, जिसमें समाज की व्यापक भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि यह संस्कार बटुकों को साधारण जीवन से उठाकर ब्रह्मचर्य और आचार्यत्व की दिशा में अग्रसर करता है। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय है। संस्कार सम्पन्न कराने में आचार्य के रूप में पं. गिरधारी पांडे की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी बटुकों का वैदिक विधि से यज्ञोपवीत धारण कराया गया और संकल्प दिलाया गया।

इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में योगेश तिवारी, मृदुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, श्रीमती चित्रा तिवारी, मीरा शर्मा, कल्याणी शर्मा, राजकुमारी तिवारी, बरखा शर्मा, सुनीता तिवारी, कान्हा तिवारी, दीपक अवस्थी, रवि तंबोली सहित मंदिर के पुजारीगण और समिति के समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठन का हुआ विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

उपनयन संस्कार के अवसर पर अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। पं. जागेश्वर अवस्थी की अनुशंसा पर अनिल शर्मा को मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव (बिलासपुर संभाग एवं रतनपुर प्रभारी) नियुक्त किया गया। वहीं, मृदुल तिवारी को युवा प्रकोष्ठ कोटा ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती कल्याणी तिवारी को नारी शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी नवदीक्षित बटुकों को आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य में धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया गया।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago