सारंगढ़ । जिले में स्थित मौहापाली के देवसर राइस मिल में एक बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को काम करने के दौरान अचानक दीवार गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर राइस मिल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मृतक के परिजन राइस मिल संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे थे, लेकिन राइस मिल संचालक ने मुआवजा देने से मना कर दिया।
चार लाख के मुआवजे पर माने ग्रामीण
राइस मिल संचालक के रवैये से दुखी परिजनों और ग्रामीणों ने राइस मिल के सामने सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, बरमकेला और सरिया पुलिस आनन-फानन में प्रदर्शन स्थल पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। राइस मिल संचालक ने 4 लाख मुआवजा देने की बता कही। मृतक के परिजनों को नगद एक लाख रुपए और तीन लाख का चेक देकर मामले को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस ने राइस मिल संचालक के पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …
रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…
जबलपुर नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…