CG : राजा तालाब से गायब तीन छात्र सुरक्षित मिले,

रायपुर । इंटरनेट मीडिया का प्रभाव इन दिनों बच्चों के व्यवहार में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना शनिवार को सामने आई, जब स्वामी आत्मानंद बीपी पुजारी स्कूल के कक्षा 9वीं और 10वीं के तीन छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही पर डांट लगाई गई। शिक्षकों ने उनकी हरकतों को लेकर अभिभावकों को स्कूल बुलाया, जहां उन्हें और अधिक फटकार मिली। छुट्टी के बाद डांट से डरकर तीनों छात्र घर जाने के बजाय सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे और बिना किसी योजना के ट्रेन में सवार होकर ओडिशा के टिटलागढ़ पहुंच गए।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक तीनों छात्र बागबाहरा पहुंच गए। वहां माता चंडी मंदिर में दर्शन किए, प्रसाद खाया और परिसर में ही सो गए। रविवार को वे टिटलागढ़ के लिए रवाना हुए और वहां करीब चार घंटे बिताए। इसके बाद तीनों छात्र वापस रायपुर के लिए निकल पड़े।

बच्चों के पास न तो मोबाइल फोन था और न ही पैसे। उन्होंने लोकल बोगी में सफर किया और अन्य यात्रियों की मदद से ट्रेन बदलते रहे। उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं था कि ट्रेन कहां जा रही है, लेकिन किसी तरह वे रायपुर लौट आए। रविवार देर रात एक छात्र चुपचाप घर पहुंच गया और छत पर सो गया, बिना किसी को कुछ बताए। वहीं, दो अन्य छात्र रातभर स्टेशन के पास भटकते रहे। सोमवार सुबह सात बजे ये दोनों छात्र ऑक्सीजोन के पास स्कूल बैग के साथ मिले, जहां परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला। परिजन बच्चों को समझाकर घर ले गए और पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

18 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

22 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago