गरियाबंद, गरियाबंद जिले अंतर्गत राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 7 हाई मास्क स्ट्रीट लाईट के लिए 23 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी एवं आश्रित ग्राम बिरोडार में मिनी हाई मास्क स्ट्रीट लाईट के लिए 3-3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार हाई मास्क स्ट्रीट लाईट के लिए ग्राम पंचायत पाण्डुका के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत तौरेंगा के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत सोरिदखुर्द के रमईपाठ के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा को सौंपा गया है।
इसी तरह विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलर और खुटेरी में हाई मास्क लाईट लगाने के लिए क्रमशः 3 लाख और 4 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान बालाघाट…
इंदौर इंदौर से बुधनी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना के तहत मांगलिया गांव रेलवे…
संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…
इंदौर मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…
भोपाल मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…