CG : राजीव गांधी पीजी कॉलेज और मुहिम फाउंडेशन के बीच एमओयू, छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा…

रायपुर | राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन, रायपुर के बीच आज एक गैर-आर्थिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता युवाओं को 21वीं सदी की आवश्यक दक्षताओं से लैस करने, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और छात्र नेतृत्व को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय में सामुदायिक सहभागिता प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी, जो छात्रों को नेतृत्व, संवाद, नवाचार, समस्या समाधान और सामाजिक उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अकादमिक जीवन को समाज से जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वैल्यू-एडेड और सर्टिफिकेशन कोर्सेस की शुरुआत की जाएगी, जिससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। छात्र नेतृत्व में एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट्स संचालित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान प्रस्तुत करना होगा। लीडरशिप वर्कशॉप, कौशल विकास कार्यक्रम और नीति संवाद जैसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों, संगोष्ठियों के माध्यम से सामाजिक नवाचार को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज की आवश्यकताओं से जुड़कर छात्रों को जिम्मेदार नागरिक और स्वरोजगार के लिए तैयार करना भी उतना ही आवश्यक है।

राजीव गांधी महाविद्यालय द्वारा किया गया यह समझौता इस बात का प्रतीक है कि संस्थान न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने, नेतृत्व विकसित करने और उन्हें सामाजिक बदलाव का प्रेरक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

 राज्य के सभी 813 हज यात्रियों  की स्वदेश वापसी पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग छत्तीसगढ़ के हाजियों…

14 minutes ago
बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

37 minutes ago
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा  खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…

43 minutes ago
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…

47 minutes ago
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

56 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

1 hour ago