जशपुर। जल संसाधन विभाग के ईई विजय जामनिक को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में ईई विजय जामनिक पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश अवधि का स्वयं का वेतन निकालने और विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है।
अपनी सैलेरी निकालने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी है। साथ ही कार्रवाई की अनुशंसा कमेटी ने शासन से की थी। कमेटी की रिपोर्ट और अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने ईई को सस्पेंशन आर्डर थमा दिया है। विजय जामनिक का विभागीय कामकाज के दौरान विवादों से नाता रहा है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…