CG : राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक होंगे

राज्योत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर ने विभागों को सौंपे हैं अलग-अलग दायित्व

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल

गौरेला पेंड्रा मरवाही, राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय किए गए हैं। राज्य स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 1 से 5 नवम्बर तक पांच दिवसीय और जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय होगा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में किया जाना है।


               कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने राज्योत्सव की सम्पूर्ण तैयारियों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को दायित्व सौंपने के साथ ही मंच निर्माण, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, लाईट, माइक, पेयजल, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, चलित शौचालय, फूड स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले आदि व्यवस्थाओं एवं सभी आवश्यक तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी-स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

1 hour ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

2 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

2 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago