छत्तीसगढ़

CG : रात 12 के बाद भी हाइपर क्लब में चल रही थी पार्टी,

रायपुर. राजधानी रायपुर के हाइपर क्लब को पुलिस ने देर रात छापा मारकर तत्काल बंद कर दिया। शहर में पब और नाइट क्लब रात 11:30 बजे तक ही संचालित करने के नियम हैं, लेकिन ‘हाइपर क्लब’ में रात 12 बजे के बाद भी गतिविधियां जारी थी। जिसके चलते पुलिस ने क्लब को बंद कराया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राजधानी रायपुर में अवैध रूप से संचालित क्लबों के खिलाफ दिए गए पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात ‘हाइपर क्लब’ पर सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल बंद करा दिया।

एनएसयूआई का कहना है कि पुलिस ने रात 12 बजे के बाद भी चालू पाने पर जिस क्लब में कार्रवाई की है, वहां सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि नाबालिग युवाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा था। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

बता दें कि हाइपर क्लब पहले भी विवादों में घिरा रहा है। इस क्लब को लेकर पूर्व में गोली चलने की घटनाएं और नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग जैसी गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

अम्बिकापुर : जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 03 जुलाई 2026…

5 minutes ago
CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की…

8 minutes ago
धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी. जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन…

15 minutes ago
इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का…

19 minutes ago
MP Weather: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज उज्जैन और ग्वालियर-चंबल पहुंचेगा मानसून

MP Weather: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज उज्जैन और ग्वालियर-चंबल पहुंचेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सागर और भोपाल…

20 minutes ago