दुर्ग। भिलाई के रज्जन अकील खान इन दिनों चर्चा है. दरअसल कुछ दिन पहले रामजन्मभूमि से ज्योति कलश छत्तीसगढ़ लाई गई है. उल्लेखनीय है कि ज्योति कलश लाने वाले दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है.
रज्जन अकील खान पहले स्व. अजीत जोगी के साथ थे. जिसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया. जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो रज्जन अकील खान के साथ पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया. जिसके चलते रज्जन अकील खान ने पार्टी से दूरी बना ली है. अब वे अयोध्या की ओर रुख कर गए है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. वे दुर्ग शहर में लोगों से मुलाकात कर अयोध्या दर्शन करने के लिए अपील कर रहे है.

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…