CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …
रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जबकि दूसरे मामले में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। गुरुवार शाम बाइक सवार युवक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पूंजीपथरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम छिरभौना निवासी संतोष मांझी (35) के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
दूसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। ग्राम कमरगा सराईपारा निवासी घसिया राम चौहान (58) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता रामनाथ चौहान गुरुवार दोपहर पैसे निकालने के लिए कियोस्क शाखा जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। रास्ते में अटल चौक के पास गांव के ही रहने वाले सुरेश सिदार ने उन्हें सूचना दी कि एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। घसिया राम चौहान मौके पर पहुंचे तो उनके पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…