CG : रायपुर एम्स ने बिल्डिंग से गिरे युवक की जान बचाई, टूटी हुई पसलियों को लीवर-आंत से निकाला …

रायपुर। महासमुंद के एक 32 वर्षीय युवक के साथ हुई दुर्घटना किसी चमत्कार से कम नहीं रही। निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उसकी 20 से ज्यादा पसलियां टूट चुकी थीं और सीने व पेट को अलग करने वाली डायफ्राम परत फट गई थी। इसके चलते लीवर, आंत और आमाशय जैसे महत्वपूर्ण अंग अपनी जगह से खिसककर सीने में पहुंच गए थे। आश्चर्यजनक रूप से युवक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं था और वह पूरी तरह होश में था।

22 फरवरी को हादसे के बाद युवक सामान्य स्थिति में दिख रहा था। अगले दिन उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके चलते वह स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार देकर उसे घर भेज दिया गया। दर्द बढ़ने पर 24 फरवरी को निजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया गया।

रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटें सामने आने पर डॉक्टरों ने तुरंत उसे एम्स रायपुर रेफर कर दिया। एम्स में जांच के दौरान पता चला कि बाईं ओर के डायफ्राम में सात से आठ सेंटीमीटर का बड़ा छेद हो गया है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैरों में भी फ्रैक्चर पाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गया।

डॉ. राधाकृष्ण रामचंदानी के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की टीम ने करीब पांच घंटे तक ऑपरेशन किया। इस दौरान डॉक्टरों ने छाती और पेट को एक साथ खोलने के लिए थोरैको-एब्डोमिनल चीरा लगाया। सीने में पहुंचे आंत, लीवर और आमाशय को सावधानीपूर्वक वापस पेट में उनकी सही स्थिति में स्थापित किया गया।

अंदरूनी रक्तस्राव को नियंत्रित कर जमा खून को साफ किया गया। डायफ्राम के फटे हिस्से को विशेष मेडिकल जाली (मेश) की मदद से मजबूती से सिल दिया गया। साथ ही सीने में जमा हवा और तरल पदार्थ निकालने के लिए ड्रेनेज ट्यूब भी डाली गई। ऑपरेशन के बाद युवक को डा. चिन्मय पांडा की निगरानी में आइसीयू में रखा गया। पसलियां टूटने के कारण उसे सांस लेने में अत्यधिक दर्द हो रहा था, जिससे निमोनिया का खतरा बढ़ गया था। इससे बचाव के लिए डॉक्टरों ने 15 दिनों तक लगातार दर्द निवारक दवाएं दीं, जिससे वह सामान्य रूप से सांस ले सका। बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल के चलते युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया।

kgnews

Recent Posts

CG : राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर महिला पटवारी निलंबित …

CG : राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर महिला पटवारी निलंबित …

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता बरतने के मामले में प्रशासन…

1 minute ago
राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव , नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा कर चुके विद्यार्थियों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव| शहर के विभिन्न चौराहों और सड़क किनारे यातायात पुलिस की बैरिकेडिंग, कोन और अन्य…

7 minutes ago
राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द विकासखंड डोंगरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन व विकास…

9 minutes ago
CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार…

13 minutes ago