छत्तीसगढ़

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर बस स्टैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से करीब 8.08 किलो गांजा लेकर रायपुर ले जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 4 लाख 4 हजार रुपए कीमत का गांजा और 700 रुपए नगद बरामद किए हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना के आधार पर 28 जून को पुलिस टीम ने जगदलपुर बस स्टैंड स्थित आम पेड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुकड़ा धुरवा निवासी केंदुगुड़ा नदीपारा, थाना व्यापारीगुड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) बताया।

पुलिस ने आरोपी के लाल-सफेद रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें 8.08 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से 700 रुपए नगद भी मिले। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 4 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बिक्री के उद्देश्य से उसका परिवहन करने की तैयारी में था। हालांकि, वह गांजा रखने या उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया। 29 जून को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

32 minutes ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

42 minutes ago
CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 hour ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

1 hour ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

1 hour ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

2 hours ago