रायपुर । हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा. क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की. रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया. पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया. उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया. घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं. वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है. जेल से छूटने के बाद वह फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है. मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की. टीम आधी रात को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पहुंची थी.
रवि घर पर मौजूद था, लेकिन छापे की खबर मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया. उसका साथी मौके पर पकड़ लिया गया. वहीं मुकेश गुप्ता घर पर नहीं मिला. वह पिछले एक माह से फरार चल रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. देर रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती रही. इस दौरान कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव…
बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो…