छत्तीसगढ़

CG : रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रू प्री बी.एड. और प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा प्री.बी.एड. (B.Ed-25) और प्री.डी.एल.एड. (D.El.Ed-25) प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 22 मई 2025 (गुरुवार) को किया जाएगा। प्री बी.एड. परीक्षा पूर्वान्ह और प्री डी.एल.एड. परीक्षा अपरान्ह में होगी।
अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/पर अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यूआरएल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।
परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि मूल पहचान पत्र के सत्यापन के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा सके। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या स्कूल/कॉलेज का फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

4 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

4 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

5 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

5 hours ago