छत्तीसगढ़

CG : रायपुर पुलिस ने जब्त की 928 किलो चांदी

रायपुर । एंटी क्राइम और साइबर यूनिट टीम ने 7 अक्टूबर को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोक ले-लैण्ड वाहन से करीब 928 किलो चांदी जब्त की, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मौदहापारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई। वाहन चालक के पास चांदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद जीएसटी विभाग को सूचित किया गया और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देशानुसार नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने अशोक ले-लैण्ड वाहन (क्रमांक सीजी/04/पीव्ही/9088) को जांच के लिए रोका। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान सन्नी कुमार सिंह, निवासी डी.डी.नगर, रायपुर के रूप में हुई।

जांच के दौरान वाहन में 51 कार्टूनों में करीब 928 किलोग्राम चांदी पाई गई। जब टीम ने चांदी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो सन्नी कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज असंतोषजनक पाए गए। इसके बाद जीएसटी विभाग को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर चांदी जब्त कर ली और मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध व्यक्ति:
सन्नी कुमार सिंह (37 वर्ष), निवासी डी.डी. नगर, रायपुर।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव| शहर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…

1 minute ago
राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव| शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियां जर्जर हो चुकी हैं। नालियों के किनारे…

11 minutes ago
राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल परिसर में स्थित गार्डन के कई हिस्से खाली पड़े हुए हैं। मानसून…

13 minutes ago
राजनांदगांव : चिखली-खैरागढ़ सड़क पर गड्ढों की नहीं हो पाई मरम्मत…

राजनांदगांव : चिखली-खैरागढ़ सड़क पर गड्ढों की नहीं हो पाई मरम्मत…

राजनांदगांव | चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने…

15 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री के…

31 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…

34 minutes ago