छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, कार की तलाशी में मिला 50 किलो गांजा

रायपुर। 50 किलोग्राम गांजा तस्करी करते एक महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति अपने वाहन में गांजा रखकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु थाना मंदिर हसौद के सामने मुख्य मार्ग में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को आता देखकर रोकवाया गया। वाहन में एक महिला सहित 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सतीश अग्रवाल एवं कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग – अलग पैकटों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग 50 पैकटों में रखें कुल 50 किलो 300 ग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी/04/पी बी/4532 जुमला कीमती लगभग 15,50,000/- रूपये (पन्द्रह लाख पचास हजार रूपये) जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियांे द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 566/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. सतीश अग्रवाल पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी कबीर नगर भुईया तालाब अम्बेडकर चौक थाना कबीर नगर रायपुर। 02. कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी पिता स्व0 भूनेश्वर गिरी गोश्वामी उम्र 18 साल निवासी ग्राम रूही जामगांव थाना पाटन जिला दुर्ग। हाल पता – कबीर नगर भुईया तालाब अम्बेडकर चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

4 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

9 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

15 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

18 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

24 minutes ago
CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

28 minutes ago