छत्तीसगढ़

CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर के बाद कुसमी में पिछले 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे अधिक वर्षा में शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने तथा रेनकोट या छाता साथ रखने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल-झारखंड क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय मानसून द्रोणिका तथा दक्षिण ओडिशा के ऊपर स्थित एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

6 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

7 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

8 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

8 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

8 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

9 hours ago