छत्तीसगढ़

CG : रायपुर 30 लाख की ठगी, बिजनेस प्लान का झांसा देकर लगाया चूना

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति के साथ क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने के बहाने 30 लाख रुपए की ठगी हो गई है। आरोपियों ने युवक को पैसे में हर महीने 10 प्रतिशत लाभ देने का झांसा दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने कई किस्तों में बैंक से रुपए ट्रांसफर कर दिए। ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। इस मामले में सुशांत कुमार ने मुजगहन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कोलकाता में अमित कुमार थापा नाम के व्यक्ति से हुई थी। अमित ने वेद प्रकाश और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर क्रिप्टो करेंसी में बिजनेस करने का प्लान दिखाया। उन्होंने बताया कि मयूर कुमार रजनीकांत और विजय कुमार राठौर सूरत गुजरात में ई कॉमर्स कंपनी चलाते हैं। आरोपियों ने सुशांत को कहा कि इस कंपनी में इन्वेस्ट करने से हर महीने 10 प्रतिशत लाभ भी मिलेगा। जिसके बाद लालच में आकर पीड़ित ने 31 जुलाई 2022 को 5 लाख रुपए उसके बाद ढाई लाख, 2 लाख, 50 हजार जैसे अलग-अलग किस्तों में करीब 30 लाख रुपए पीड़ित ने आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, इसमें से करीब 8-9 लाख रुपए कैश में भी जमा कराए गए। इस मामले में सुशांत ने जब अमित थापा से पैसे वापस मांगे। तो वह आज कल कहकर टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने उस कंपनी के बारे में जानकारी ली तो उसे पता चला कि वह कंपनी बंद हो चुकी है। उसे किसी अन्य कंपनी के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago