CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से बदली बेबी गुप्ता की दुनिया

रायपुर,

बैंकिंग सेवाएं गांव तक पहुंचा रही हैं बेबी, हर माह कमा रहीं 11 हजार रुपए तक
बैंकिंग सेवाएं गांव तक पहुंचा रही हैं बेबी, हर माह कमा रहीं 11 हजार रुपए तक

बिहान योजना के तहत बेबी गुप्ता महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) मॉडल के अंतर्गत बीसी सखी के रूप में स्व-सहायता समूह की महिलाएं बैंकिंग सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं घर के पास मिल रही हैं, बल्कि महिलाओं को आय का स्थायी स्रोत भी प्राप्त हो रहा है।

बेबी गुप्ता प्रति माह लगभग 28 लाख से 35 लाख रुपये तक का बैंकिंग ट्रांजेक्शन करती हैं। इस कार्य के एवज में उन्हें 8000 से 11000 रुपये तक की मासिक आय कमीशन के रूप में प्राप्त होती है। यह न केवल उनके आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के माध्यम से आज ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज की प्रेरणास्रोत रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनक्यारी की रहने वाली बेबी गुप्ता की, जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़कर बीसी सखी के रूप में अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

बेबी गुप्ता वर्ष 2020-21 में आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य बनीं और फिर “बीसी सखी” के रूप में कार्य शुरू किया। शुरुआत में उन्हें बैंकिंग ट्रांजेक्शन संबंधी कार्यों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हौसले और मेहनत से उन्होंने इन चुनौतियों को पार करते हुए खुद को स्थापित किया। आज वह विकासखंड स्तर पर टॉप परफॉर्मर बीसी सखी के रूप में जानी जाती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और एनआरएलएम की टीम लगातार कार्य कर रही है। बेबी गुप्ता जैसी महिलाएं इस अभियान की जीती-जागती मिसाल हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

9 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

9 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

10 hours ago