CG : रिंग रोड पर नो पार्किंग में खड़े 40 ट्रकों का कटा चालान…

रायपुर। शहर के प्रमुख रिंग रोड नंबर 2 पर नो पार्किंग जोन में खड़े भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें नो पार्किंग में खड़े 40 ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं तीन ट्रक चालकों पर बीएनएस की धारा 285 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है।

यातायात को बाधित कर रहे थे भारी वाहन
रिंग रोड नंबर 1 और 2 पर लंबे समय से भारी वाहनों के अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही थीं। ये वाहन सर्विस रोड पर लापरवाहीपूर्वक खड़े कर दिए जाते थे, जिससे ट्रैफिक बाधित होता और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात थाना टाटीबंध और भनपुरी की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। 40 भारी वाहनों को नो पार्किंग में खड़ा पाए जाने पर चालान काटा गया।

इन ट्रक चालकों पर दर्ज हुआ अपराध
तीन ट्रक चालकों पर सीधे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है:

    रज्जू ठाकुर – ट्रक नंबर CG 28 Q 2520
    हिमाचल लोधी – ट्रक नंबर MH 40 CM 2231
    तेजराम साहू – ट्रक नंबर CG 19 H 8372

सख्त चेतावनी दी गई
अन्य ट्रक चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में नो पार्किंग में वाहन खड़े किए गए, तो उनके खिलाफ भी बीएनएस की धारा 285 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शहर की मुख्य सड़कों और रिंग रोड पर नियमों का पालन करें, ताकि यातायात सुगम बना रहे और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

7 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

8 hours ago