छत्तीसगढ़

CG : रेंजर को तेलीबांधा पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप मामले में एक्शन

रायपुर। सोशल मीडिया में दोस्ती करना राजधानी की असिस्टेंट प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। कोरबा निवासी आरोपी रेंजर ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शहर के एक होटल में बुलाकर वहां उसके साथ संबंध बनाया। इतना ही नहीं युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर उसका गर्भपात करा दिया। इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, रायपुर निवासी महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की एक साल पहले रेंजर के पद पर तैनात नरहरपुर, कांकेर निवासी विजयंत तिवारी से सोशल मीडिया में मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से मिलने के लिए रायपुर पहुंचा। यहां पर वीआईपी रोड़ स्थित एक होटल में युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती के आने पर उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी करने से मना करते हुए पीड़िता से दूरी भी बना लिया। इस बात से आहत पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर नरहरपुर कांकेर निवासी रेंजर को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

53 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

1 hour ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago