छत्तीसगढ़

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ के 7 विद्यार्थियों ने इस वर्ष NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह सफलता न केवल इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले ग्राम मोहतरा खुर्द निवासी वेदांत कुमार साहू पिता भुनेश्वर प्रसाद साहू, पंडरिया निवासी राहुल मरकाम पिता रामकुमार मरकाम, वार्ड क्रमांक 5 पंडरिया निवासी यामिनी देवांगन पिता मनहरण देवांगन, लिम्हईपुर निवासी दुजराम मरकाम पिता महेत्तर सिंह मरकाम एवं पंडरिया निवासी उमा भोई पिता पुरषोत्तम भोई, सोमी चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर और लक्ष्मण पिता तेजूराम ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

विदित हो कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की संवेदनशीलता से प्रारंभ की गई लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग आज क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन चुकी है। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा IIT-JEE, NEET एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित तैयारी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

विधायक भावना बोहरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है कि हमारे लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर के सात होनहार विद्यार्थियों ने NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सिद्ध करता है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह सफलता केवल उन सात विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया की मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, आवश्यकता केवल उचित अवसर और सही मार्गदर्शन की होती है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग इसी उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के भविष्य के बीच बाधा न बने।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

3 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

3 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

3 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

4 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

4 hours ago