CG : लाभांडी में गंदे पानी की हो रही थी सप्लाई, निगम आयुक्त पहुंचे…
रायपुर। विगत दिवस गन्दा पानी मिलने की शिकायत पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत लभांडी में संकल्प सोसायटी फेस – 2 का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने रहवासियों को पेयजल टैंकरों से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, वाटर एटीएम मशीन की मरम्मत करवाकर पुनः प्रारम्भ करवाने, गन्दे पानी के सुगम निकास हेतु नाला शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के नगर निगम जोन 9 अधिकारियों को निर्देश दिए.
नगर निगम जोन 9 जल विभाग ने जोरा पानी टंकी की सफाई करवाई और पेयजल टैंकरों से स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट से वहाँ शिविर लगाकर रहवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सक़ीय परामर्श दिया और आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवाई.
आयुक्त विश्वदीप द्वारा किये गए निरीक्षण में नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय, रविप्रभात साहू, अंकिता जनार्दन की उपस्थिति रही.
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…
रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…
रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…
कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…
रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…
अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…