छत्तीसगढ़

CG : लेफ्ट फ्री लेन को जान ले, नहीं तो भरने पड़ेंगे 300 रुपए ट्रैफिक जुर्माना

बिलासपुर। अब चौक.चौराहों पर लगे सिग्नल में लेफ्ट फ्री लेन में बाइक या दूसरी गाड़ी खड़ी करने पर 300 रुपए का जुर्माना देना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए इस नियम पर कड़ाई से अमल शुरू कर दिया है। मंगलवार से इसकी निगरारी भी शुरू हो गई है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की निगरानी हाईटेक तरीके से होगी। साथ ही चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी चालानी कार्रवाई करेगी।

दरअसलए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रमुख चौराहों पर सिग्नल और अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। रेड सिग्नल के दौरान लेफ्ट टर्न लेने वालों के लिए लेन खाली छोड़ी जाती है। लेकिन शहर में इस नियम क पालन ही नहीं किया जा रहा है। बाइकए ऑटो और कार सवार इस लेन में खड़े होकर जाम की स्थिति बना देते हैं। उनकी वजह से लेफ्ट टर्न लेने वालों को भी ग्रीन सिग्नल तक रुकना पड़ता है। साथ ही बेवजह जाम की स्थिति बनी रहती है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने सभी ट्रैफिक पाइंट पर तैनात अधिकारियों और जवानों को इस नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को शहर के सभी प्रमुख चौक.चौराहों और सिग्नल पॉइंट्स पर लेफ्ट लेन में खड़े होने पर 300 रुपए जुर्माने की चेतावनी वाले नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर एक.एक ट्रैफिक जवान की भी तैनाती की गई हैए जो इस नियम का पालन सुनिश्चित करेगा।

kgnews

Recent Posts

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

26 minutes ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

36 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

44 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

1 hour ago