छत्तीसगढ़

CG : लॉकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर हुआ Instagram में Live, खुद को बिलासपुर का किंग बताया …

बिलासपुर। सकरी थाने के लॉकअप से एक हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरोपी सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है। उसके साथ जेल में तीन अन्य आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं। सोमवार दोपहर इंस्टाग्राम के “जय माता दी” पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें हिस्ट्रीशीटर विक्की पांडेय लॉकअप के अंदर से लाइव होकर खुद को “किंग ऑफ बिलासपुर” बताता दिख रहा है। वीडियो में उसने सीसीटीवी कैमरे, लॉकअप के अंदर के दृश्य और थाना प्रभारी के कक्ष तक का नजारा भी दिखाया।

दोपहर 12:30 बजे वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने सकरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कई यूजर्स ने आरोपी को “पुलिस का स्पेशल मेहमान” और “जिगरी दोस्त” तक करार दिया। आमतौर पर लॉकअप में आरोपियों की सख्त तलाशी ली जाती है और उन्हें किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ नहीं रखा जाता। ऐसे में आरोपी के पास मोबाइल और सिगरेट का होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यह मामला पुलिस और आरोपी के बीच संभावित मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…

10 minutes ago
CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…

28 minutes ago
CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…

31 minutes ago
CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…

34 minutes ago
IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार…

38 minutes ago
CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा…

38 minutes ago