रायपुर। बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर शख्स ने लोहे की पाईप से अपने भाई का सिर फोड़ डाला। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक मोहम्मद ईशाक का गैरेज है, जिसमें भाई का भी हिस्सा है।
2 मार्च को मोहम्मद इकबाल अवन्ति विहार गैरेज पहुंचा और अपने भाई से बिना पूछे गैरेज का सामान बेचने लगा।
जिसका विरोध करने पर मोहम्मद इक़बाल गाली गलौज पर उतर आया और इतना ही नहीं लोहे की पाईप से अपने भाई मोहम्मद ईशाक के सिर पर हमला किया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोंट आई है।
सिर में कई टांके लगे हुए है। बता दें कि घटना की जानकारी पीड़ित की बेटी ने पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए
आरोपी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ धारा 296 , 115 (2) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। फ़िलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…
उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…
रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…