कोरबा । जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप समेत एक अन्य वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। यह एफआईआर बैगिनडभार निवासी रविंद्र कुमार ने लिखाई है।
उसके मुताबिक गुरुवार को वे एक प्रकरण के संबंध में तहसील गए थे, जहां उनके साथ गणेश व उनके साथी मनोज अग्रवाल ने नशे में गाली-गलौज की। रविंद्र ने उन्हें मना किया तो उनका गला दबाते हुए मारपीट की। इस दौरान नायब तहसीलदार व अन्य अधिवक्ता ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही वे दोनों वहां से भाग निकले। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना ने कहा मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…