CG : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जिले के गोलावंड में धान खरीदी कार्य और एसआईआर कार्य का भी निरीक्षण किया…

कोंडागांव । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत गोलावंड में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी कार्य के प्रगति का जायजा लिया और एसआईआर कार्य का भी निरीक्षण किया।

मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्रवार एसआईआर के प्रगति की समीक्षा की और कम प्रगति वाले गांवों में शिविर आयोजित कर प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी गांव में समय समय पर कोटवारों द्वारा मुनादी करवाएं और ग्रामीणों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करें। मंत्री कश्यप ने एसआईआर कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ग्रामवासियों से एस आई आर में भाग लेने की अपील की।

वन मंत्री कश्यप ने धान खरीदी के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी हेतु जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, उनके हित को ध्यान में पंजीयन की समय सीमा में वृद्धि की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी न हो यह ध्यान रखें। उन्होंने किसानों के पंजीयन और टोकन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित जनपद पंचायत सीईओ एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

30 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

34 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago