कवर्धा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कवर्धा जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक घायल हो गए, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार चारों युवक बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया के रहने वाले थे और सभी रानीदहरा वाटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। तभी बैरख के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कार पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोडला पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…