CG : वाहन चालक भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ

रायपुर। वनमंडल बलौदाबाजार ने वाहन चालक और भारी वाहन चालक पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से तय नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई है। चालक पदों के लिए कुल 50 अंक निर्धारित थे, जिनमें 40 अंक वाहन टेस्ट (ड्राइविंग और सुरक्षा जांच) और 10 अंक शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव प्रमाण पत्र के लिए थे। किसी भी उम्मीदवार को 50 से अधिक अंक नहीं दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को 46 अंक मिले हैं, उन्हें वाहन टेस्ट में पूरे 40 और अनुभव व शैक्षणिक योग्यता में 6 अंक मिले हैं।

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि वनमंडल बलौदाबाजार में वाहन चालक भर्ती के लिए हल्का वाहन चालक अनारक्षित मुक्त 02, एवं अ.जा. मुक्त 01 कुल 3 पद एवं भारी वाहन चालक अनारक्षित मुक्त 01 एवं अ.जा. मुक्त 01 कुल 02 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की गई।

वनमण्डल बलौदाबाजार के अंतर्गत हल्का वाहन चालक के लिए 1236 एवं भारी वाहन चालक के लिए 385 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से हल्का वाहन चालकों के पात्र 319 एवं अपात्र संख्या 917 है तथा भारी वाहन चालकों के पात्र 96 एवं अपात्र संख्या 289 है। उन्होंने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने एक ही अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था, जिसमें वाहन का प्रकार स्पष्ट नहीं था। ऐसे मामलों में लाइसेंस में दर्ज जानकारी के आधार पर अंक दिए गए हैं। एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों वर्गों (हल्के और भारी वाहन) के लिए एक समान अंक दिए गए।

kgnews

Recent Posts

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

1 hour ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

1 hour ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

2 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

3 hours ago