CG : विधवा होने के बाद मायके आ गई थी महिला, भाई ने किया मर्डर

रायगढ़। जिला में मर्डर का मामला सामने आया है। जिसमें एक भाई ने अपनी ही बहन को पहले लात-घूसों से जमकर पीटा, फिर घर में रखे टांगी से उस पर वार कर दिया। इससे मौके पर महिला की मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम राताखंड में रहने वाली आसोबाई 55 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी उर्मिल राठिया 30 साल की शादी ग्राम पोरडा में रहने वाले दीपक राठिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी।

ऐसे में वह उर्मिला अपने मायके में आकर रह रही थी। जिससे उसके बड़े भाई संतकुमार मांझी को बहन का मायके में रहने पसंद नहीं था। ऐसे में अक्सर इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था। मायके में रहने वाली बात को लेकर संतकुमार फिर से झगड़ा करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

जहां गुस्से में आकर संतकुमार ने अपनी बहन उर्मिला की लात-घुसो से पिटाई शुरू कर दिया और घसीट कर मारने लगा। इसके बाद घर में रखे टांगी से उस पर वार कर दिया। इससे खून से लथपथ हालत में उर्मिल की मौेके पर ही मौत हो गई। मारपीट को देखते हुए उसकी मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसके साथ भी बेटे ने मारपीट किया। घटना के बाद आसो बाई ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago