छत्तीसगढ़

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो हाइवा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक बुरी तरह से केबिन के भीतर ही फंस गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के वक्त रायपुर से लौट रहे राजिम विधायक रोहित साहू की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल आपातकालीन सेवा को फोन कर एंबुलेंस बुलवाई। चालकों को केबिन से बाहर निकालने के लिए विधायक रोहित साहू ने स्थानीय ग्रामीणों को आवाज देकर मौके पर इकट्ठा किया। विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद केबिन को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

35 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

45 minutes ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

55 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

1 hour ago