छत्तीसगढ़

CG : विधायक भूलन सिंह ने किया पटना के मंगल साय का सर्वे

30 अप्रैल सर्वे की अंतिम तिथि, सभी अविलंब कराए सर्वे: विधायक श्री मरावी

सर्वे कार्य है पूर्णतः निःशुल्क, किसी को भी ना दें राशि

समस्या या शिकायत के लिए करें, हेल्पलाइन नंबर +91-9244049285 पर शिकायत

सूरजपुर, शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे मोर दुआर साय सरकार महाअभियान के तहत प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा स्वयं से ग्राम पंचायत पटना में परिवार का सर्वे किया गया। शासन स्तर से इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए है जिसमें प्रथम चरण में राज्य के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वे करने का कार्य किया जाना है। विधायक मरावी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, कहा कि यह बहुत अच्छा अवसर है मोदी जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी छूटे हुए पात्र परिवारों का पुनः सर्वे होकर पक्का मकान देने की दिशा में कार्य हो रही है। आप सभी इस महाअभियान का लाभ लीजिए और इस बात को सुनिश्चित करिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे से वंचित ना रहे। इसके लिए किसी को भी राशि देने की आवश्यकता नहीं है यह पूर्णतः निःशुल्क है, अगर कोई राशि को मांग करे तो तत्काल जिला/जनपद पंचायत में सूचित करिए। इसी क्रम में उन्होंने कहां कि विगत 6-8 माह में हमने हजारों की संख्या में आवास की स्वीकृति करने का कार्य किया है इन मकानों को भी आप सभी अविलंब पूरा करिए। सीईओ जनपद पंचायत संजय राय ने बताया कि सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित है इसके बाद सर्वे हुए सभी नामों का ग्राम पंचायत में वाचन करके अंतिम में पूर्णता प्रमाण पत्र लिया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 76811 परिवारों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। जिसमें भैयाथान से 20953, ओड़गी से 7657, प्रतापपुर से 14359, प्रेमनगर से 6697, रामानुजनगर से 14276 एवं सूरजपुर से 12869 का सर्वे हो चुका है।

उक्त कार्यक्रम में जपनद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू, सुजीत देव पांडेय, जनपद सदस्य,सरपंच  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

4 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

5 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

6 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

6 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

7 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

7 hours ago