CG : विधायक लता उसेंडी के अथक प्रयास से कोंडागांव को मिली बड़ी सौगात

ग्राम बनजुगानी में बनेगा घोटुल-जनजातीय युवा हेतु सांस्कृतिक केंद्र
जनजातीय मंत्रालय से मिली 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली

कोंडागांव, कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनजुगानी में घोटुल एवं जनजातीय युवा के लिए सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना हेतु जनजातीय मंत्रालय से 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, जो जिले के लिए बड़ी सौगात है। इस स्वीकृति के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जनजातीय मंत्री राम विचार नेताम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विधायक लता उसेंडी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्वीकृति कोंडागांव जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बस्तर के युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद करेगा। घोटुल-सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित किया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

14 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

31 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

11 hours ago