CG : विभागीय गलती से मिला अतिरिक्त वेतन तो नहीं होगी वसूली, हाईकोर्ट

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि विभागीय त्रुटि के कारण किसी कर्मचारी को अधिक वेतन प्राप्त हुआ है, तो उससे वह राशि वसूल नहीं की जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों की याचिका पर सुनाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए वसूली आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी की कोई गलती नहीं होने पर वेतन से की गई वसूली असंवैधानिक है।

मामला क्या था?
आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों को विभागीय वेतन निर्धारण में हुई गलती के चलते कुछ समय तक अधिक वेतन मिला। बाद में जब यह मामला उजागर हुआ तो पुलिस अधीक्षक बघेरा ने आदेश जारी कर उनके वेतन से वसूली शुरू कर दी। इस आदेश को अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और स्वाति कुमारी के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट का हवाला बना आधार
याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले “स्टेट ऑफ पंजाब बनाम रफीक मसीह (2015)” का हवाला दिया गया, जिसमें यह साफ कहा गया है कि तीसरी श्रेणी के कर्मचारियों से विभागीय त्रुटि के कारण मिली अतिरिक्त राशि की वसूली नहीं की जा सकती।

कोर्ट का निर्देश: ब्याज समेत राशि लौटाई जाए
हाईकोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि यदि पहले से किसी कर्मचारी से राशि वसूली जा चुकी है, तो उसे 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित तत्काल लौटाया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि ऐसी वसूली संविधान के आर्थिक न्याय सिद्धांतों के विरुद्ध है।

यह फैसला राज्य के हजारों शासकीय कर्मचारियों के लिए मिसाल बन सकता है, जो विभागीय त्रुटियों के कारण वित्तीय नुकसान झेलते हैं। अदालत का यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों और न्याय की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

45 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago
MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर…

1 hour ago
MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

2 hours ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

2 hours ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

3 hours ago