CG : विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी पूरी : जगदलपुर में बूथ लेवल एजेंटों को दिया गया प्रशिक्षण

 जगदलपुर, जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू और त्रुटि रहित ढंग से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में सोमवार 03 नवंबर को बूथ लेवल एजेंटों के लिए एक दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा अन्य प्रतियों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
      प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं को समझाना था। अधिकारियों ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया, पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संपर्क साधने के तरीके और सूची को अद्यतन करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। यह प्रशिक्षण बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की भूमिका मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…

36 seconds ago
राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

3 minutes ago
CG : चाकू दिखाकर युवक पर हमला और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकू दिखाकर युवक पर हमला और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर एक युवक से…

5 minutes ago
CG : सुशासन तिहार की शिकायत पड़ी भारी, लापरवाही पर सरिया के पटवारी निलंबित …

CG : सुशासन तिहार की शिकायत पड़ी भारी, लापरवाही पर सरिया के पटवारी निलंबित …

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर कड़ी प्रशासनिक…

10 minutes ago
CG : 8 तहसीलदारों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने राजस्व कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी …

CG : 8 तहसीलदारों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने राजस्व कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों…

22 minutes ago
CG : अंबिकापुर कोर्ट ने मानव तस्कर को 10 साल की सजा सुनाई …

CG : अंबिकापुर कोर्ट ने मानव तस्कर को 10 साल की सजा सुनाई …

अंबिकापुर। विशेष न्यायाधीश एनआइए अंबिकापुर शक्ति सिंह राजपूत की अदालत में जशपुर जिले के मानव…

25 minutes ago