CG : विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : एएसडी मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश

बीएलओ एवं बीएलए अनुपस्थित-स्थानांतरण-डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं की सूची साझा करें
 
गरियाबंद, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 संपन्न कराया जा रहा है। इस संबंध में उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिले के दोनों विधानसभा अंतर्गत ऐसे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जिनके द्वारा घर-घर सर्वे पूर्ण कर विधिवत् भरे हुये गणना पत्रक विभिन्न कारणों से अनुपस्थित, स्थानातंरित, डुप्लीकेट एवं मृत उन्हें एकत्रित नहीं हो पाए। उपरोक्तानुसार तैयार एएसडी मतदाताओं की सूची को मतदान केन्द्र एवं संबंधित पंचायत, नगरीय निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि सूची के विरूद्ध दावा, आपत्ति प्राप्त करने हेतु स्थानीय नागरिकों से भी अनुरोध किया जा सके। ऐसी सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ अनिवार्यतः साझा किया जावे, ताकि यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से गणना पत्रक जमा नहीं कर पाया हैं तो वह भी गणना पत्रक निर्धारित तिथि के पूर्व गणना प्रपत्र जमा कर सके। ध्यान रहे कि प्रारूप सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जिनके विधिवत भरे हुये गणना प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारी को वापस प्राप्त हुये होंगे। इसके लिए विधानसभा अंतर्गत नियुक्त सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पूर्व अपने मतदान केन्द्र के लिये राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ बैठक आयोजित कर इसका कार्यवाही विवरण भी तैयार करें तथा मतदान केन्द्र लिये मतदाताओं से विधिवत् गणना पत्रक संग्रहण में कुल-अनुपस्थित, स्थांनातंरित, डुप्लीकेट एवं मृत निर्वाचक की संख्या से बूथ लेवल एजेंट को अवगत करायें ताकि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो पर्याप्त साक्ष्य के साथ बूथ लेवल एजेंट द्वारा अवगत कराया जा सकें। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा बूथ लेवल एजेंट के साथ अयोजित की जाने वाली बैठक का कार्यवाही विवरण का प्रारूप अनुपस्थित, स्थांनांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत निर्वाचकों की सूची का प्रारूप उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है।

kgnews

Recent Posts

MP हाईकोर्ट की नई गाइडलाइन, ईंधन बचाने के लिए कार-पूलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर

MP हाईकोर्ट की नई गाइडलाइन, ईंधन बचाने के लिए कार-पूलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर

जबलपुर  देश में ईंधन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और न्यायिक कार्यों को निर्बाध बनाए रखने…

38 minutes ago
‘जो खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह मुझे क्या संभालेगा?’ नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

‘जो खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह मुझे क्या संभालेगा?’ नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

जांजगीर-चांपा. जो शादी के दिन नशे मे धुत्त हैं अपने आप को नहीं संभाल पा…

50 minutes ago
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

रायपुर भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

50 minutes ago
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से रायगढ़…

55 minutes ago
शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन के आवागमन के लिए सभी…

60 minutes ago
धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का मामला, कोर्ट ने पत्नी-बेटी के लिए ₹20 हजार मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया

धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का मामला, कोर्ट ने पत्नी-बेटी के लिए ₹20 हजार मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया

 इंदौर  धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह करने और बाद में मतांतरण के लिए दबाव बनाने से…

1 hour ago