फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक
एमसीबी/ विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “Sunday on Cycle” विशेष अभियान का आयोजन 07 जून 2026, रविवार को प्रातः 6 बजे से किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
साइकिल रैली का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ परिसर से होगा। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए पीडब्ल्यूडी तिराहा, भगत सिंह चौक, विवेकानंद चौक, साईं तिराहा एवं खेड़िया टॉकीज तक पहुंचेगी तथा पुनः पीडब्ल्यूडी तिराहा होते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में समाप्त होगी।
इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं समूहों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक प्रतिभागीhttps://fitindia.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फिट और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…
उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…
रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…