रायगढ़। उधार में दिए गए पैसे लेने के लिए आपने लोगों को कई तरकीब अपनाते हुए देखा होगा, पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यापारी ने अपने पैसे वापस लेने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया है। उधार में दिए पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान एक युवा व्यापारी ने अपने बकाया पैसों की मांग को लेकर ऐसा विरोध दर्ज कराया,
जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। व्यापारी ने एक ट्राली में काली का का दरबार सजाया और कर नापते हुए शहर में अलग अलग मंदिरों तक पदयात्रा की। इस दौरान व्यापारी ने उन व्यवसाययों की तस्वीर भी ट्रॉली में लगाई जिसे उसने पैसे उधार दिए थे।
शख्स का नाम मनोज देवांगन है जो कि मूलतः कोसा कपड़ा व्यवसाई है। दरअसल मनोज देवांगन ने व्यापार के दौरान कई व्यवसाईयों को कपड़े उधार में दिए लेकिन उसके पैसे डूब गए और कई लोगों ने पैसा नहीं दिया। बार-बार तकादा करने के बाद भी जब व्यवसाईयों से पैसा नहीं मिला तो उसने विरोध का यह तरीका निकाला।
उसने एक ठेले में काली माता का दरबार सजाया और परिवार सहित शहर के प्रमुख मार्गो पर कर नापते हुए मंदिरों की यात्रा की। ट्राली में सजाये गये माता के दरबार में उन व्यापरियो की फोटो भी लगाई हैं जिन्होंने उससे उधार लिया था। बताया जा रहा हैं कि कारोबारी के ही समाज के 6 व्यापारियों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की देनदारी है, जो लंबे समय से अटकी हुई है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कारोबारी को समझाइश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हरदा जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता…
छतरपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…
भोपाल प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…
इंदौर इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…
भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…
भोपाल मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…