छत्तीसगढ़

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब स्कूल का एक मासूम शराब की टूटी हुई बोतल की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने और लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए स्कूल प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से कोलियारी के इस स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों का कब्जा सा हो गया है। दिन ढलते ही यहां मदिरापान का दौर चलता है चोरी के साथ ही तोड़फोड़ की घटनाएं आम हो चुकी हैं। शराब की खाली बोतलें और टूटे कांच स्कूल कैंपस में बिखरे रहते हैं, जिसकी चपेट में आकर एक बच्चा घायल हो गया। अभिभावकों और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने इस गंभीर मामले पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही अपना पक्ष रखने के लिए सामने आए हैं। इस लापरवाही से अब अभिभावकों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। ग्रामीणों ने खुलकर अपना आक्रोश जाहिर किया है और स्कूल में बढ़ रहे इन अत्याचारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

24 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

28 minutes ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

44 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

47 minutes ago
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…

49 minutes ago
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

49 minutes ago