छत्तीसगढ़

CG : शराब के नशे में लूंगी-बनियान में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, निलंबित…

जशपुर । स्कूल खुलने के साथ ही प्रदेश भर से शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शराबी प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। दरअसल ये प्रधान पाठक शराब के नशे में लुंगी और बनियान में ही स्कूल पहुंच गए थे। इनका वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

मामला जिले के फरसाबहार विकासखंड में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खवसकानी का है जहां के प्रधान पाठक 6 अगस्त को नशे में धुत होकर स्कूल में पहुंच गए। वे इतने नशे में थे कि लूंगी और बनियान में ही स्कूल आ गए थे। जिन्हें विद्यालय के अन्य शिक्षक द्वारा डांट फटकार कर विद्यालय से भगाया गया। लूंगी–बनियान में नशे की हालत में स्कूल आने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके चलते रोमानुस कुजूर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खवसकानी विकाखंड फरसाबहार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फरसाबहार नियत किया गया है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

7 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

7 hours ago