बलरामपुर । जिले में एक हृदय विदारक घटना घटी है. वाड्रफनगर तहसील के बैकुंठपुर गांव में खेल-खेल में शराब पीने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस घटना से पूरा परिवार सदमें में हैं. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी. उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी. इस दौरान बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई. वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था. बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया.
अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी.
बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…