CG : शराब प्रेमी ने ओवररेटिंग का किया विरोध, सेल्समैन ने पीटा…
बलौदाबाजार । जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में संचालित शासकीय शराब दुकानों में ओवररेटिंग और ग्राहकों के साथ मारपीट के मामले सामने आए हैं। ताजा मामला हथबंद स्थित कंपोजिट शराब दुकान का है, जहां निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे मांगने पर विवाद बढ़ गया और ग्राहक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्राहक शराब खरीदने हथबंद शराब दुकान पहुंचा था।
यहां अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) की कीमत प्रति पाव 120 रुपए निर्धारित है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा 10 रुपए अतिरिक्त लेकर 130 रुपए वसूले जा रहे थे। जब ग्राहक ने इस ओवररेटिंग का विरोध किया और वीडियो बनाना शुरू किया, तो दुकान के सेल्समैन और कर्मचारियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ग्राहक की डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में ग्राहक के सिर पर चोट आई और खून बहने लगा।
हालांकि पीड़ित ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज नहीं कराई, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब की कीमतों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कीमतें नहीं बढ़ी हैं, तो फिर ग्राहकों से अतिरिक्त राशि क्यों वसूली जा रही है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि दुकान के कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर अवैध वसूली कर रहे हैं।
रायपुर. प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में…
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी…
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…
दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…
रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…