CG : शहर की सफाई के लिए खरीदे गए करोड़ों के वाहन धूल खा रहे,

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका में जनता के पैसों से खरीदे गए करोड़ों के वाहन और उपकरण कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं. रखरखाव की अनदेखी, कर्मचारियों की भारी कमी और जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता ने कीमती और शहर की स्वच्छता के लिए खरीदे गए वाहनों को धूल फांकने पर मजबूर कर दिया है. यह बात हम नही बल्कि स्थानीय लोग ही कह रहे है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर विकास और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लाखों-करोड़ों की मशीनरी खरीदी गई थी — जिसमें जेसीबी, छोटी पोकलेन, सेवर सक्शन मशीन, ड्रेन क्लीनिंग मशीन, सफाई वाहन, कचरा वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली समेत कई बेशकीमती उपकरण शामिल हैं.

लेकिन आज ये सभी सीएमओ बंगले के बगल में धूल खा रहे हैं. कुछ वाहन तो ऐसे हैं जो उपयोग में लाने से पहले ही कंडम हो चुके हैं. न कोई मेंटेनेंस, न कोई जिम्मेदारी — हालत ये है कि अब इन्हें नीलामी कर कबाड़ के भाव बेचने की तैयारी है.

कमीशनखोरी की भेट चढ़ी विकास की गाड़ी!

नगर पालिका में व्याप्त कमीशन नीति के कारण योजनाएं शुरू होने से पहले ही दम तोड़ देती हैं. जनता की मेहनत की कमाई से खरीदी गई मशीनें बस खरीदी भर में सीमित रह जाती हैं, इस्तेमाल न के बराबर होता है. कांग्रेस और बीजेपी इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही हैं, लेकिन सच ये है कि दोनों ही इस बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं.

जिम्मेदारों ने खरीदी से झाड़ा पल्ला

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और सीएमओ आशीष तिवारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि ये खरीदी उनके कार्यकाल की नहीं है, लेकिन फिर भी जो वाहन और उपकरण रिपेयर के लायक होंगे, उन्हें सुधार कर उपयोग में लाया जाएगा. बाकी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर नीलामी की जाएगी और उस राशि को निकाय कार्यों में खर्च किया जाएगा.

तो फिर सवाल — ऐसी खरीदी क्यों हुई?

अगर संसाधनों को मेंटेन करने की क्षमता नहीं, उपयोग करने के लिए कर्मचारी नहीं और योजना का सही प्लानिंग नहीं — तो फिर ऐसी महंगी खरीदी किस उद्देश्य से की गई? सवाल गंभीर है और सीधे तौर पर जनता के पैसे के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है.

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

2 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

3 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

3 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

3 hours ago