CG : शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अगली बैठक 8 अगस्त को

बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

गौरेला पेंड्रा मरवाही | शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अगली बैठक आगामी 8 अगस्त को निर्धारित है। बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी पलकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है।

सभी पलकों और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्षों व सदस्यओं को जरी अपील में कलेक्टर ने कहा है कि जिले के सभी शालाओं में गुणवत्ता युक्त अध्यापन 16 जून से प्रारंभ हो चुका है। शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षक इस कार्य में सतत् रूप से लगे हुए है। शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की वर्ष में 4 बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें प्रथम बैठक माह जुलाई में आयोजित हो गई है, जो की आप सभी के सहयोग से अपना उद्देश्य पूरा करने में सफल रही है।

       शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अगली बैठक आगामी 8 अगस्त को आयोजित की जानी है। इसी बैठक में प्रत्येक शाला में संस्था प्रमुखो के द्वारा पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस बैठक में पालक शिक्षक समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मैं स्वंय एवं जिले के सभी अधिकारी पालको के साथ बैठक में उपस्थित होने का प्रयास करेंगे।

बैठक में मैं आप सभी को आमंत्रित करती हूं। बैठक में आप सभी उपस्थित हो कर अपने बच्चों के संर्वागीण विकास में सहभागी बने। मेरा और आप सभी का प्रथम प्रयास यही है कि, बच्चो को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं पौष्टिक मध्यान भोजन मिले तथा जो बच्चे कक्षा प्रथम में प्रवेश करते है, उन्हे कक्षा 12 वी तक ले के जाना हमारी आपकी सभी की जवाबदारी है। 

     कलेक्टर ने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा है कि आप संस्था में उपस्थित होकर बच्चो का किए जा रहे मुल्याकंन एवं विगत सत्र के परीक्षा परिणाम का भी आप अवलोकन करें, ऐसा आपसे आग्रह है। कुछ छात्र शाला नहीं आते है, जिनके लिए प्रत्येक संस्था में 7 दिन से अधिक एवं 1 माह से अधिक अनुपस्थित बच्चों की सूची रहती है, आपसे अपेक्षा है कि उस सूची का अवलोकन कर एवं समुदाय के माध्यम से पूरे समय तक शाला परिसर में अध्यापन हेतु उपस्थित रहने हेतु बच्चो को प्रेरित करें। आप सभी के एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से शाला में सकारात्मक अध्यापन का, माहौल का निर्माण हो आशय है कि, पालक शिक्षक बैठक में अपनी शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कर शिक्षा की ज्योति को घर-घर पहुंचाएगें।

kgnews

Recent Posts

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

56 seconds ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

4 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

7 minutes ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

14 minutes ago
गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

रायपुर  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…

20 minutes ago
सिंहस्थ 2028 बनेगा ‘ग्रीन कुंभ’, उज्जैन में 114 किमी हरित कॉरिडोर होगा तैयार

सिंहस्थ 2028 बनेगा ‘ग्रीन कुंभ’, उज्जैन में 114 किमी हरित कॉरिडोर होगा तैयार

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…

23 minutes ago