राजनांदगांव । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बॉस्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, वॉटरपोलो, शतरंज, बेसबॉल की प्रतियोगिता नगर के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित की जा रही है। जिसके तहत बॉस्केटबॉल 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने बस्तर को 9-3 अंकों से मेजबान दुर्ग ने बिलासपुर को 39-0 अंकों से बालक वर्ग में दुर्ग ने बिलासपुर को 39-11 अंकों से बिलासपुर ने बस्तर को 18-12 अंकों से 19 वर्ष बालिका वर्ग में बस्तर ने बिलासपुर को 30-0 अंकों से दुर्ग ने बिलासपुर को 33-0 अंको से बस्तर ने बिलासपुर को 33-29 अंकों से रायपुर ने बस्तर को 46-25 अंकों से पराजित किया।
दिग्विजय स्टेडियम में खेली जा रही है, बेसबॉल बालक वर्ग में दुर्ग ने सरगुजा को 13-3 अंकों से बस्तर ने रायपुर को 11-1 अंकों से बिलासपुर ने बस्तर को 4-1 अंकों से रायपुर ने सरगुजा को 6-5 अंकों से बिलासपुर ने दुर्ग को 10-0 अंकों से बिलासपुर ने रायपुर को 8-0 अंकों से बिलासपुर ने सरगुजा को 6-2 अंकों से दुर्ग ने रायपुर को 10-0 अंकों से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में सरगुजा ने दुर्ग को 11-1 अंकों से बस्तर ने रायपुर को 4-0 अंकों से बस्तर ने सरगुजा को 8-0 अंकों से बिलासपुर ने रायपुर को 14-0 अंकों से पराजित किया।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही है, बालिका वर्ग में दुर्ग जोन ने रायपुर को 7-0 गोल से सरगुजा जोन ने रायपुर को 6-0 गोल से बिलासपुर ने सरगुजा को 2-1 गोल से बालक वर्ग में सरगुजा ने बिलासपुर को 4-0 गोल से दुर्ग ने रायपुर को 4-0 गोल से पराजित किया। प्रतियोगता अंतर्गत 5 अक्टूबर तीसरे दिन का मैच सुबह से खेला जायेगा।
कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।…
जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां सुकमा । जिला प्रशासन के…
सुकमा । अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में…
धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा रायपुर सहित विभिन्न ग्रामीण…
ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…
फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं जशपुरनगर । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई, नई दिल्ली…